रामगढ़: ललावंडी में ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Ramgarh, Alwar | Jun 23, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के ललावंडी गांव में पहाड़ पर हुई भारी ब्लास्टिंग के विरोध में मंगलवार को दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने गांव से एसडीएम कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार अंकित गुप्ता ने ज्ञापन प्राप्त किया।