श्रीनगर पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को एक बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हंगामा करते हुए तीन नशेङियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में नशेड़ी हो-हंगामा कर रहा है। हंगामा कर रहे नशेङियों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनाईजर से जांच करवाकर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।