हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू युवती से मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर की शादी, जानकारी पर युवती से हुई मारपीट
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक हिंदू युवती को जाल में फंसा कर मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छुपा कर शादी कर ली। जब युवती को युवक के बारे में जानकारी हुई तो युवती के साथ युवक व उसके परिजनों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवती घायल हो गई। शिकायत पर पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।