सिंगरौली: एनसीएल ने चितरंगी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जनपद पंचायत के साथ किया एमओयू
गुरुवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी एनसीएल ने सीएसआर के तहत चितरंगी के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु जनपद पंचायत, चितरंगी के साथ एमओयू किया। इस दौरान एनसीएल से महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री राजीव रंजन और जनपद पंचायत , चितरंगी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री मानसिंह श्याम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।