कायमगंज: गांव सिनौली में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी आग, झोपड़ी में रखा सामान जलकर हुआ राख
कायमगंज के गांव सिनौली निवासी फद्दन खाँ की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था।सिंचाई के लिए रखा इंजन पंप सेट, 3 साइकिलें चार चारपाई और गेहूं आटा व अन्य सामग्री भी आग की चपेट में आ गई और राख हो गई।स्थानीय प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की।