सदर: दशाश्वमेध घाट पर गूंजा योग संदेश, 850 लोगों ने किया सामूहिक योग अभ्यास
Sadar, Allahabad | Jun 16, 2026
गंगोत्री से गंगासागर' विशेष श्रृंखला के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट,दारागंज में भव्य योग काउंटडाउन कार्यक्रम हुआ। गंगा किनारे 850 लोगों ने एक साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कर 'स्वस्थ आयु के लिए योग' का संदेश दिया।मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय द्वारा रेलवे यात्री सुरक्षा एवं सुविधाएँ एसोसिएशन और राष्ट्रीय आयुष मिशन यूपी के सहयोग से हुआ