जमुई विधायक श्रेयसी सिंह दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में जमुई विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनुवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा सहित कई नेता भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए। वहीं समर्थकों की भीड़ स्वागत के लिए उमड़ पड़ी और भव्य स्वागत किया।