झांसी: झांसी में गर्लफ्रेंड के घर के पास मिला शव, झगड़ा होने पर थाने गया था, सुसाइड नोट में 4 को जिम्मेदार बताया
Jhansi, Jhansi | May 10, 2026 झांसी में प्रेमिका के घर के पास बिजली विभाग के OS मुकेश कुमार का शव मिला है। मरने से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रेमिका ने खुद को पत्नी बताते हुए थाने में शिकायत की थी। तब पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया था। अगले दिन ही शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें 2 महिला समेत 4 लोगों को जिम्मेदार बताया है।