शाहजहांपुर: वृद्ध महिला से ₹17.19 लाख की धोखाधड़ी, मां-बेटे गिरफ्तार; ₹13 लाख की ज्वेलरी बरामद: एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस और जनपदीय साइबर टीम ने वृद्ध महिला के खाते से 17.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये मूल्य की सोने व डायमंड की ज्वेलरी तथा 36,642 रुपये नकद बरामद किए हैं। खुलासे की एसपी सिटी ने जानकारी।