भैंसदेही: ग्राम बोथिया में चल रहे गायत्री महायज्ञ और प्रवचन में उमड़ी लोगों की भारी भीड़
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम बोथिया में ग्रामीणों द्वारा सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए गायत्री महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन किया जा रहा है। वहीं महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा पुराण सुनने बड़ी संख्या में लोग कथा स्थल पहुंचे वहीं कथा वाचक पंडित द्वारा मां गायत्री और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओ का बखान कर सभी को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई