सहारनपुर: मिशन शक्ति टीम ने मंडी क्षेत्र से कपड़े चोरी करने वाली वांछित महिला को दबोचा, 4 सूट समेत सामान बरामद
थाना मंडी की मिशन शक्ति टीम ने दुकान से चोरी की घटना में वांछित अभियुक्ता को मंगलवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। मुशबीर पुत्र मेहरबान निवासी आजाद कॉलोनी ने थाने में तहरीर दी कि उनकी कपड़ों की दुकान से एक अज्ञात महिला ने 4 सूट चुरा लिए है। जिसके आधार पर एफ आई आर दर्ज की गई।