गभाना: चंडौस में पॉक्सो एक्ट के तहत बेटी को न्याय दिलाने की पैरवी परिवार को पड़ रही है भारी, न्याय के लिए वीडियो किया गया वायरल
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना चंदौस इलाके से संबंधित है।जहां पोक्सो एक्ट में बेटी को न्याय दिलाने की तैयारी कर रहे परिवार को भारी पड़ गया। 2023 में बेटी के साथ हुए गैंगरेप में अब उल्टा पीड़ित परिवार को गंभीर मुकदमा में फसाया गया है।आरोपी पक्ष से परेशान होकर न्याय के लिए पीड़ित पक्ष ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।