गभाना: गभाना में पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया
आपको बता दें अलीगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गश्त की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में गभाना पुलिस टीम व अलीगढ़ पुलिस के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई।