गभाना: गभाना समेत समस्त थाना क्षेत्रों में थाना समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को सुनकर किया गया निस्तारण
थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राजस्व टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपस्थित रहकर आने वाले जनसमस्याओं को सुना गया तथा सभी अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध त्वरित निस्तारण हेतु आदेश-निर्देश दिये ।