गुना नगर: नानाखेड़ी में एक युवती को बंधक बनाकर की बेरहमी से मारपीट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, थाना में की शिकायत
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी में एक युवती को बंधक बनाकर एक युवक ने बेरहमी से मारपीट की गई। जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने 17 अप्रैल को बताया, पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन शादी करने का दवाब बना रहा है। घर में घुसकर कई सामान तोड़फोड़ दिए। युवती के परिवार में मां और युवती है। मामले की युवती ने थाना में शिकायत की है। पुलिस जांच में जुटी है।