घोड़ाडोंगरी: एसडीएम शाहपुर प्रपंच आर एवं तहसीलदार ने घोड़ाडोंगरी ई-उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, गेहूं की गुणवत्ता जाँची
रविवार दोपहर 2 बजे शाहपुर एसडीएम प्रपंच आर एवं तहसीलदार द्वारा घोड़ाडोंगरी स्थित ई-उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर उपलब्ध बारदानों, बोरों के वजन तथा खरीदे जा रहे गेहूं की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।