नानपारा: सीमावर्ती क्षेत्र भारत नेपाल सीमा पर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलें, किसान परेशान
सीमावर्ती क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। सुबह खेतों में फसल देखने पहुंचे किसान नुकसान को देखकर चिंतित हो उठे। किसानों का कहना है कि ओले इतने बड़े थे कि सुबह तक खेतों में पिघले नहीं थे। फसलें नष्ट होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।