जहानाबाद: पकड़ी गांव में खेत में काम कर रही महिला पर ठनका गिरने से मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के मांदील पंचायत के पकड़ी गांव में खेत में काम कर रही एक पिंकी कुमारी नामक महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाबजूद परिजनों द्वारा महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि परस बीघा थाने की पुलिस की मदद से शव का पोस्टमार्टम जारी है।