खरगोन में जिला गोरक्षा समिति ने सोमवार को 'गो सम्मान दिवस' मनाया। इस अवसर पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देश में गोवध पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। देशव्यापी गो सम्मान अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर कुंदा किनारे स्थित गणेश मंदिर से एक रैली निकाली गई।