मांझा: गोविंदपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, जाँच में जुटी डायल 112 पुलिस
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति सोमवार की दोपहर 3:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।