मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में पुत्री को ससुराल छोड़ने गई मां के साथ ससुरालियों ने की मारपीट, किया घायल
जनपद कन्नौज निवासी पिंकी देवी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी पुत्री को उसकी ससुराल किशनी क्षेत्र में छोड़ने गई थी। जहां अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया और ससुरालयों द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। वही पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।