प्रतापपुर: भाजपा स्थापना दिवस पर प्रतापपुर में कार्यक्रम, सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वज फहराया
जिला सूरजपुर में सोमवार दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।