पटना ग्रामीण: वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कर्पूरी अति पिछड़ा अधिकार संवाद का आयोजन किया
पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा कर्पूरी अति पिछड़ा अधिकार संवाद का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे इस संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में अति पिछड़ा समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं अति पिछड़ा समाज के तमाम नेता एक ही मंच पर मौजूद रहे। इस संवाद के दौरान अति पिछड़ा समाज को मजबूत बनाने की भी बात कही गई।