बदायूं: मंडी समिति के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, घायल को बरेली हायर सेंटर किया गया रैफर
Budaun, Budaun | Apr 17, 2026 हरदोई के थाना शहबाजपुर के कुरिया गांव के रहने वाले 19 वर्षीय राम सच्चे पुत्र जगपाल शुक्रवार 4:15 घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। उसने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि तमंचा लोड था और बच्चों से छीना झपटी में उसके गोली लग गई। वही जब पत्रकारों से बात हुई तो उसने अपना नाम आतिफ बताया और बताया उसके तीन लोगों ने गोली मार दी है।