भरगामा: न्यायालय की अवहेलना पर 45 घरों में कुर्की-जप्ती का इश्तेहार, पुलिस ने की मुनादी
भरगामा थाना क्षेत्र के बिसहरिया पंचायत अंतर्गत अकरथापा गांव के वार्ड संख्या 7 व 8 में जमीनी विवाद से जुड़े हत्याकांड के 45 फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाए। न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना किए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया।