कोटा: श्रावण मास में राम सप्ताह के समापन पर रतनपुर के बूढ़ा महादेव में विधिवत हुआ जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की रही भीड़
Kota, Bilaspur | Aug 7, 2025 रतनपुर के ऐतिहासिक बुढा़महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर रामसप्ताह के समापन उपरांत भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया गया।इस दौरान शिवालय बोल बम की जयकारों से गूंजता रहा।नगर के श्रद्धालु एवं शिवभक्त शिव कुण्ड से जल लेकर जलाभिषेक करते रहे। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की विधि प्रक्रिया संपन्न कराई।