राजनगर: केन-बेतवा ढोढन बांध परियोजना की 33 केवी लाइन का काम किसानों ने रोका, चोरों ने ₹20 लाख का तार काटा
छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ढोढन बांध के लिए डाली जा रही 33 केवी विद्युत लाइन का कार्य किसानों के विरोध के चलते पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार बमीठा स्थित 132 केवी विद्युत स्टेशन से परियोजना क्षेत्र तक विद्युत लाइन खींची जा रही थी, लेकिन इमल्हा गांव के किसानों ने खेतों से लाइन निकालने पर आपत्ति जताते हुए काम रुक