राठ: जराखर गांव में टूटे खंबे और खराब ट्रांसफार्मर के कारण नलकूप नहीं चल रहे, प्रभावित किसानों ने किया प्रदर्शन
Rath, Hamirpur | Jun 20, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत जरखर गांव के आधा दर्जन से अधिक किसानों ने आज शनिवार को राठ तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नलकूप संचालन हेतु टूटे पड़े खंबे व ट्रांसफार्मर को सही कराए जाने की मांग की है।