बागपत: बारिश का कहर: काठा गांव में किसान का मकान ढहा, 15 लाख के नुकसान का दावा
बागपत में लगातार हो रही बारिश के बीच बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 12:30 बजे काठा गांव में एक किसान का पुराना मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान चस्म पल सिंह ने बताया कि वह बरामदे में सो रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ मकान के पांच कमरे गिर गए। शोर सुनकर वह बाहर निकल आ