सैदपुर: बुढ़वा मंगल पर तहसील में दिखी आस्था की अनूठी झलक, DM और सिविल जज ने बांटे भोजन, लाइन में लगे थे CDO और SDM
बुढ़वा मंगल के अवसर पर सैदपुर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसील प्रशासन के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन के बीच अद्भुत सामंजस्य देखने को मिला। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल और सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्वनी कुमार स्वयं लोगों को भोजन परोसा।