बख्शी का तालाब: इटौंजा में पुरानी रंजिश के चलते महिला पर हुआ जानलेवा हमला, मामला दर्ज
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम अटेसुवा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मिथलेश कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने बेटे को बुलाने घर के बाहर निकली थीं, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।