कोंडागांव: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, कोण्डागांव के 58 हजार किसानों को मिले ₹11 करोड़ 62 लाख
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत कोण्डागांव जिले के 58,107 किसानों के खातों में आज शनिवार को कुल 11 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। इस अवसर पर फरसगांव विकासखंड के बोरगांव में आज दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय जैविक मेला, आत्मा मेला एवं पीएम किसान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा..