दरियापुर: शनिवार दोपहर वायरल फोटो से बढ़ी हलचल, चबूतरे पर बैठे नाज़िर से बहस
Dariapur, Saran | Apr 11, 2026 दरियापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बेला पंचायत सरकार भवन का एक फोटो शनिवार करीब तीन बजे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। तस्वीर में प्रखंड नाजिर मुकेश कुमार सिंह झंडोत्तोलन के लिए बने चबूतरे पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह वही स्थल है, जहां राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण होता है। फोटो सामने आने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है