रामगढ़ शेखावटी: ग्रीन होटल के पास कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई टक्कर, जांच में जुटी पुलिस
सीकर ज़िले के रामगढ़ शेखावाटी क़स्बे के ग्रीन होटल के पास देर शाम को कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार चालक को हल्की चोट आई है। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोगों को जानलेवा चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।