आज रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब दुमका के महिला थाना में महिला कोपांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनु. पुलिस पदाधिकारी सदर विजय कुमार महतो ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनूपमा सोरेंग, मनोज कुमार घोष, वीणा कुमारी, नीलू देवी, डॉ. बबीता अग्रवाल, कुमार प्रभात एवं किरण कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में 8 पारिवारिक मामलों का निष्पादन हुआ।