मंझनपुर: छोटा अड़हरा निवासी भारत यादव हत्याकांड में सियासी उबाल, सांसद पुष्पेंद्र सरोज को पीड़ित परिवार से मिलने पर किया गया हाउस अरेस्ट
करारी थाना क्षेत्र स्थित छोटा अड़हरा गांव में हुए बहुचर्चित भारत यादव हत्याकांड को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज को हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि सांसद पुष्पेंद्र सरोज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने छोटा अड़हरा गांव जा रहे थे।