मंदसौर: मंदसौर जिले के बरखेड़ापंथ में गोलीकांड की बरसी पर किसानों को श्रद्धांजलि, न्याय और एमएसपी कानून की मांग उठी
मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर मल्हारगढ़ क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित हुईं। कांग्रेस और संयुक्त किसान मोर्चा ने 2017 में शहीद हुए किसानों को नमन किया,किसानों ने दोषियों पर कार्रवाई, जैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, कर्जमाफी और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई,