तरारी: तरारी में टूटा पुल बना मुसीबत, रोज़ाना जाम से लोग परेशान
Tarari, Bhojpur | May 13, 2026 तरारी प्रखंड में पुल टूटने के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मार्ग पर हर दिन लंबा जाम लगना अब आम बात हो गई है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते से गुजरने वाले स्कूल के बच्चे, मरीज, किसान और कामकाजी लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। खासकर आपात स्थिति में मरीजों को भी दिक्क्त होती है।