समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने विभिन्न आरोपों में अलग-अलग जगह से दो युवकों को किया गिरफ्तार
मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने विभिन्न आरोपों में अलग-अलग जगह से दो युवको को किया गिरफ्तार ।जानकारी के अनुसार बरबट्टा गांव के रहने वाले हरिनारायण सिंह को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। तो अख्तियारपुर गांव के रहने वाले अनीश कुमार को सलेमपुर से शराब मामले में गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार युवक ने अपने को निर्दोष बताया है ।दोनों आरोपियों को कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।