समस्तीपुर: समाहरणालय के सामने 11 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ के द्वारा किया गया प्रदर्शन
समाहरणालय के सामने 11 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ के द्वारा किया गया प्रदर्शन। जानकारी के अनुसार पूरे जिले भर की रसोइया संघ एकजुट होकर 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया गया ।इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रसोईया संघ ने बताया कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो फरवरी में उनके द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।