समस्तीपुर: शहर में राम भक्तों ने निकाली दीपोत्सव निमंत्रण यात्रा, हजारों की संख्या में राम भक्तों ने लिया भाग
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ राम नाम की धूम मची है। इसको लेकर समस्तीपुर में राम भक्तों के द्वारा दीपोत्सव निमंत्रण यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बीजेपी एमएलसी डॉ. तरुण कुमार के साथ साथ हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया और लोगों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने का आह्वान किया।