समस्तीपुर: हकीमाबाद में जमीनी मामले को लेकर एक युवती के साथ मारपीट
हकीमाबाद गांव में जमीनी मामले को लेकर एक युवती के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है ।जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना इलाके के हकीमाबाद की रहने वाली एक युवती को पड़ोसी ने जमीनी मामले को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया है ।वहीं इस घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने की बात बताई गई है। जख्मी हालत में युवती इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है।