बैतूल: आरुल गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Betul, Betul | May 27, 2026 बैतूल जनपद क्षेत्र के आरूल गांव में मंगलवार की बीती देर रात रतनपुर अपने गांव जाते वक्त युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।