घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह उइके ने अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य पद का कार्यभार संभाला
घोड़ाडोगरी में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के नव नियुक्त सदस्य मंगल सिंह उइके के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।