धनघटा: महुली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग पहल, वृद्धजनों के बीच जाकर सुनी उनकी समस्याएं
संतकबीरनगर,पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार