उज्जैन शहर: निगम आयुक्त ने वार्ड 23, 24 की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, स्वच्छता में कमी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने वार्डों में सफाई व्यवस्था को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में कमी पाए जाने पर सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट पर 100000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उज्जैन में मंगलवार को देवास गेट पानी की टंकी पहुंचकर निगम आयुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था की जांच की।