बदनावर: सोयाबीन के भाव को लेकर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने रैली निकालकर एसडीएम को कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
Badnawar, Dhar | Sep 5, 2024 सोयाबीन के उचित दाम नहीं मिलने के कारण बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवो के किसानो ने वाहन रैली निकाली। एसडीएम कार्यालय पर दीपकसिंह चौहान को ज्ञापन देकर सोयाबिन के भाव, 6 हजार रुपए क्विंटल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सोयाबीन के गिरते दामों से ,किसानो की लागत भी नहीं निकल रही है।