श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा जनहितकारी निर्णय लिया गया है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVNL) द्वारा कोलायत क्षेत्र के दो प्रमुख 33/11 केवी सब-स्टेशनों - कोलायत व सांखला फाँटा पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।