गोरखपुर में यूपी STF और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बसपा नेता कमालुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या के मुख्य आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू को एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के रामनगर करजहा इलाके में पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुस्तफिजुल पर हत्या, लूट समेत 10 मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #UPPolice #MustafizulHasan