गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में 62वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और नई शिक्षा नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, संस्कार और तकनीक के सही इस्तेमाल पर बड़ा संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि भारत AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके गलत उपयोग से साइबर अपराध और भ्रामक जानकारी जैसी चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews